Delhi Incident: सोशल मीडिया में एक उबर ड्राइवर और महिला कस्टमर से जुड़ा अजीबो-गरीब व हैरान करने वाला मामला चर्चा में छाया हुआ है। इसमें उबर ड्राइवर ने महिला कस्टर को ऐसा अश्लील मैसेज भेजा जिसके बाद कंपनी ने उसे तुरंत नौकरी से निकाल दिया। दरअसल हैरान करने वाला मामला तब सुर्खियों में आया जब पीड़िता ने खुद सोशल मीडिया में इस वाकये को साझा किया। पीड़िता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पूरा मामला साझा करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने ओला कैब बुक की थी।
उबर बुकिंग के बाद आया अश्लील मैसेज
पीड़िता ने तान्या शर्मा ने बताया उबर बुकिंग के बाद उन्हें कैब ड्राइवर से एक अनुचित मैसेज आया है। मैसेज में लिखा था, 'जल्दी आओ बाबू यार, मन हो रहा है।' अपनी पोस्ट में उन्होंने सवाल उठाया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जैसे शहर में ऐसा कैसे हो सकता है। पीड़िता ने अपनी पोस्ट में लिखा हम 21वीं सदी में रहते हैं। मगर लोगों के लिए चीजें अभी भी इतनी दयनीय और दर्दनाक हैं कि शहर के सबसे पॉश इलाकों में से एक में दिन के उजाले में आपको कैब ड्राइवर परेशान कर सकता है।
पीड़िता ने साझा किया अनुभव
पीड़िता ने अपना अनुभवन साझा करते हुए पोस्ट में आगे बताया कि उन्होंने उबर से कैब बुक की थी। मगर पांच मिनट बाद उन्हें परेशान करने वाले टैक्ट मैसेज आने सुरू हो गए। इससे परेशान होकर उन्होंने बुकिंग कैंसिल कर दी और उबर ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मालूम हो कि पीड़िता की शिकायत के बाद उबर ने मामले में संज्ञान लिया और जांच करने की बात कही। हालांकि पीड़िता ने उबर सर्विस और महिला सुरक्षा के दावों पर उसकी आलोचना की।
ड्राइवर को नौकरी से निकाला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उबर ने मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपी ड्राइवर को जॉब से निकाल दिया और हमेशा के लिए बैन कर दिया। मालूम हो कि मामला सोशल मीडिया में आने के बाद नेटिजन्स ने उबर सर्विस की खूब आलोचना की है। कई यूजर्स ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की भी मांग की है।
