मालिक हो तो ऐसा! मच्छरों से परेशान भैंसों के लिए निकाला ऐसा तगड़ा जुगाड़, जिसकी Social Media पर जमकर हो रही तारीफ

भैंसों को मच्छरों से बचाने के लिए एक शख्स ने गजब का जुगाड़ लगाया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस जुगाड़ को देखकर लोग इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

गांव-देहात में पशुपालन करने वाले लोग अपने जानवरों का खास ध्यान रखते हैं। उनकी अच्छी सेहत के लिए चारा-पानी से लेकर रहने की जगह तक का इंतजाम किया जाता है लेकिन बरसात और उमस के मौसम में मच्छर इंसानों के साथ-साथ जानवरों को भी परेशान करते हैं। ऐसे में एक शख्स ने अपनी भैंसों को मच्छरों से बचाने के लिए ऐसा देसी जुगाड़ लगाया है, जिसे देखकर लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

buffalo mosquito net desi jugaad viral video on social media

मालिक ने अपनी भैंसों के लिए तान दी बड़ी-सी मच्छरदानी (X/@ChapraZila)

भैंसों के लिए लगा दी बड़ी-बड़ी मच्छरदानियां

आमतौर पर आपने घरों में इंसानों को मच्छरदानी के अंदर सोते देखा होगा, लेकिन क्या कभी भैंसों के लिए इतनी बड़ी मच्छरदानी देखी है? वायरल वीडियो (Viral Video) में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। वीडियो (Video) में एक शख्स ने अपनी भैंसों के आराम करने की जगह पर बड़ी-बड़ी मच्छरदानियां लगा रखी हैं। इसके लिए उसने बांस या खंभों की मदद से मच्छरदानियों को ऊपर की तरफ तान दिया है। इस तरह भैंसें उनके अंदर आराम से खड़ी हो सकती हैं या लेट सकती हैं।

End of Feed