Dulhan Makeup Viral Video: दुल्हन के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिनमें वे या तो डांस करती दिखती है या उनका रोमांटिक अंदाज। इसमें कई सारे उनके मेकअप वाले वीडियो भी शामिल होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो (Viral Video) हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिनमें दुल्हन बहुत प्यारी लग रही है। इस दौरान उसका मेकअप देख उसका भाई ऐसा रिएक्शन देता है, जिसे सुनकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी।
दुल्हन को देख शॉक्ड हुआ उसका भाई (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक बहन अपनी शादी के लिए पार्लर में मेकअप कराने जाती है। इस दौरान उसका छोटा भाई और उसके दोस्त भी होते हैं। ऐसे में मेकअप के बाद जब उसका भाई उसको देखता है तो देखकर एकदम शॉक्ड हो जाता है। वीडियो में उसका भाई कहता है कि भाई ये तो बदल गई। इसकी तो स्किन ही चेंज हो गई। ऐसे में उसका फनी सा रिएक्शन सुन उसकी बहन और पार्लर के लोग भी हंसने लगते हैं।
दुल्हन को देख शॉक्ड हुआ उसका भाई
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भाई-बहन का प्यार साफ-साफ झलक रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बहन के विदाई के वक्त सबके अधिक रोया होगा। बता दें, इस वीडियो को 'stylistabyshivani' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 7.71 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
