वायरल न्यूज़

Dulhan Dance: दुल्हन ने भाई के साथ किया ऐसा गर्दा डांस, देखकर नजर नहीं हटेगी

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन अपने भाई के साथ डांस करती नजर आ रही है। यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Image

दुल्हन ने भाई के साथ किया डांस (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुल्हन ने किया भाई के साथ डांस
  • डांस फ्लोर पर दोनों ने मचाया गर्दा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dulhan Dance Video: शादी-विवाह का मौसम चल रहा है तो सोशल मीडिया पर भी शादी का नजारा देखने को मिल जा रहा है। ऐसे में एक वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन अपने भाई के साथ डांस कर रही है। डांस करते हुए बहन-भाई की मस्ती भरी जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही है। ऐसे में लोगों का कहना है कि बहन भाई की असली जोड़ी कुछ ऐसी ही होती है, जो हमेशा एक-दूसरे पर जान लुटाने के लिए तैयार रहते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आप दुल्हन का डांस देख सकते हैं। लेकिन इस वीडियो को इसीलिए काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। क्योंकि दुल्हन अपने पार्टनर के साथ नहीं बल्कि अपने भाई के साथ डांस कर रही है। यूजर्स भी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और बार-बार स्क्रॉल करके देख रहे हैं।

दुल्हन ने भाई के साथ किया डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video)यूजर्स पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भाई बहन के लिए ये पल कितना यादगार होगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इससे सुंदर इस शादी में और कुछ हो ही नहीं सकता। बता दें, इस वीडियो को 'thatgirlwithbun' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 94.8 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article