वायरल न्यूज़

Desi Jugaad: गर्मी से निजात पाने के लिए पानी की टंकी में ही बैठ गए पंडित जी लोग, बारिश के लिए कर रहे थे हवन

सोशल मीडिया पर पंडित जी लोगों का हवन करते हुए एख वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पंडित जी लोग पानी की टंकी में बैठकर पूजा करते नजर आ रहे हैं।

Image

पानी की टंकी में बैठकर हवन करते पंडित जी

KEY HIGHLIGHTS
  • पानी के टब में बैठकर हवन
  • गर्मी से निजात पाने का अनोखा तरीका
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Pandit Ji Jugaad Video: बढ़ते तापमान से पूरे देश का हाल बेहाल है। इससे न सिर्फ इंसान बल्कि पशु-पक्षी भी काफी परेशान हो रहे हैं। ना हवा चल रही है और ना ही धूप कम होने का नाम ले रहा है। ऐसे में लोग गर्मी से निजात पाने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसके कई सारे वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें कुछ लोग पानी में सो रहे हैं तो कुछ फैन में पानी वाली पाइप फिट कर दे रहे हैं, जिससे उन्हें ठंड का अहसास होता रहे। लेकिन इस बार हम आपके एक अनोखा वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपका सिर चकरा जाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको कुछ पंडित जी लोग नजर आएंगे, जो हवन कर रहे हैं। वीडियो में आपको एक और अनोखी चीज नजर आएगी, वो है पानी की टंकी और बड़े बर्तन, जिसमें पंडित जी लोग आराम से बैठकर हवन करते दिखाई दे रहे हैं। बरसात के लिए होने वाले इस यज्ञ में यह अनोखापन लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। आप वीडियो में मंत्रोच्चारण भी सुन सकते हैं, जो भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए की जा रही है। यह नजारा राजस्थान का बताया जा रहा है, जहां 11 पंडितों ने मिलकर ये पूजा की है, जिसमें 3 लोग पानी की टंकी में खड़े हैं तो 2 लोग बड़े बर्तन में बैठे नजर आ रहे हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article