Bulandshahr Crocodile Viral Video: प्रचण्ड रूप से बढ़ रहे तापमान से न सिर्फ बल्कि जानवर भी परेशान नजर आ रहे हैं। बढ़ती गर्मी से सभी परेशान हैं। इस बीच बुलंदशहर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक नहर के पास एक विशालकाय मगरमच्छ दिख रहा है। बताया जा रहा है कि ये मगरमच्छ नहर से बाहर आ गया था, जिसे पुलिस और वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर नहर में छोड़ दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा मगरमच्छ शहर के नरौरा गंगाघाट के पास से गुज़र रही नहर का है, जहां ये विशालकाय जानवर देखने के बाद सभी में अफरतफरी का माहौल बन गया। मगरमच्छ करीब 10 फीट लंबा बताया जा रहा है। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि गर्मी से तड़पता मगरमच्छ नहर में जाने की कोशिश कर रहा था लेकिन वहां लगे रेलिंग के कारण वह पानी में जा न सका और वही गिर गया।
