बहन की शादी पर भाई ने दिया ऐसा सरप्राइज, देखते ही फूट-फूटकर रोने लगी होने वाली दुल्हन

भाई-बहन का रिश्ता इतना अनमोल होता है कि दोनों एक साथ जब होते हैं तो खिटपिट होते रहती है और जब नहीं होते तो सब कुछ सूना-सूना सा लगता है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक ऐसे ही भाई-बहन का अनोखा रिश्ता देखने को मिल रहा है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद भावुक और प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग इमोशनल हो गए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक भाई अपनी बहन को उसकी शादी से पहले ऐसा सरप्राइज देता है कि उसकी आंखों से आंसुओं की धार बहने लगती है। वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग इस वीडियो पर भाई-बहन के अनमोल रिश्ते पर अपनी बात रखते हुए नजर आए।

भाई के गले लगकर रोती बहन

भाई के गले लगकर रोती बहन (Instagram/@meeett_irl)

कनाडा से आया भाई, शादी से पहले बहन को दिया इमोशनल सरप्राइज

वीडियो में बताया गया है कि बहन की शादी पर एक भाई खासतौर पर कनाडा से भारत आया था ताकि वह इस खास मौके पर अपनी बड़ी बहन को खुश कर सके। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @meeett_irl नाम के यूजर ने शेयर किया है। साथ ही एक भावुक कैप्शन भी लिखा, जिसमें लिखा है कि उनका रिश्ता प्यार, लड़ाई, मजाक और अपनापन से भरा हुआ है, और वे एक-दूसरे के साथ पूरी तरह खुद बनकर रह सकते हैं।

End of Feed