ऐसा क्या हुआ? जो शादी के 10 मिनट बाद ही लैपटॉप लेकर बैठना पड़ा, दुल्हन की ये तस्वीर खूब हो रही वायरल

शादियों में जहां दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को जयमाल पहनाते या फिर डांस करते या शादी के रस्मों को निभाते हुए दिखते हैं, वहीं एक दुल्हन अपनी शादी में एक लैपटॉप लिए बैठी दिखी, जिस पर वह कुछ काम कर रही थी। दुल्हन की यह तस्वीर हाल में ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर जहां लोग अपनी शादी की तस्वीरों में अपने पार्टनर के साथ नई शुरुआत के यादगार लम्हें शेयर करते हैं, वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर एक दुल्हन की ऐसी तस्वीर वायरल हुई जो अब तक की शादियों में बहुत ही मुश्किल से देखने को मिली होगी। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर में दुल्हन एक सोफे पर बैठी हुई है और उसके हाथ लैपटॉप पर रखे हुए हैं। अब आखिर ऐसी क्या जरूरत आन पड़ी थी कि दुल्हन अपनी शादी जैसे बड़े मौके पर लैपटॉप खोलकर बैठी हुई है? आइए आपको इस तस्वीर के पीछे की कहानी बताते हैं।

AI स्टार्टअप की को-फाउंडर और CTO गौरी अग्रवाल

AI स्टार्टअप की को-फाउंडर और CTO गौरी अग्रवाल (X/@meh_agarwal)

एक नए स्टार्टअप की को-फाउंडर है दुल्हन

असल में इस तस्वीर में दिखने वाली दुल्हन कोई आम दुल्हन नहीं बल्कि सैन फ्रांसिस्को बेस्ड AI स्टार्टअप KoyalAI की को-फाउंडर और CTO गौरी अग्रवाल है। उनकी इस तस्वीर को उनके भाई और कंपनी के CEO मेहुल अग्रवाल ने सोशल साइट एक्स पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। उन्होंने तस्वीर को पोस्ट करते हुए बताया कि गौरी अपनी शादी की रस्म पूरी होने के महज 10 मिनट बाद ही अपना लैपटॉप खोलकर बैठ गईं क्योंकि उनके नए स्टार्टअप के एक क्रिटिकल सॉफ्टवेयर में बग आ गया था। जिसे बैठकर उन्होंने खुद ठीक किया।

End of Feed