Bride Groom Video: शादी-ब्याह से जुड़े ढेरों वीडियो सोशल मीडिया में हर रोज शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें देखकर हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। कुछ वीडियो देखकर हम भावुक हो जाते हैं। मगर कई बार ऐसा कुछ सामने आता है कि बहुत गुस्सा आता है। अभी विवाह से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी को भी गुस्सा आ जाएगा। वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा है। इसमें दूल्हा किसी बात पर नाराज हुआ और भरी स्टेज पर दुल्हन का मुंह भींचने लगा। इसके बाद स्टेज पर ही कांड कर दिया।
स्टेज पर ही दुल्हन का मुंह भींचने लगा दूल्हा। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)
दुल्हन को मुंह भींचने लगा दूल्हा
विवाह से जुड़ा ये हैरान करने वाला वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन दोनों स्टेज पर आराम से खड़े हैं। कुछ देर पर तक दोनों आपस में बात करते हैं। मगर एकाएक दूल्हा किसी बात पर बुरी तरह नाराज हो गया। हैरान हो जाएंगे कि तभी दूल्हे ने ऐसा कांड किया कि देखकर आंखें फटी रह जाएंगी। दरअसल दूल्हा स्टेज पर ही दुल्हन का मुंह भींचने लगता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर किसी को भी गुस्सा आ जाएगा। दूल्हा इसके बाद भी शांत नहीं हुआ उसने दुल्हन को एक तरफ धक्का तक दे दिया।यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
मालूम हो कि विवाह में दुल्हन के साथ खराब व्यवहार करते हुए दूल्हे का ये वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। नेटिजन्स ने उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वीडियो इंस्टाग्राम पर sarif_video नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
