वायरल न्यूज़

देखकर लगा सुपर मॉडल है कोई, मगर ड्रेस देखी तो सबके होश उड़ गए

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 3, 2024, 07:57 AM IST

Funny Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि कोई सुपर मॉडल जैसी नजर आ रही लड़की आराम से कुर्सी पर बैठी है। मगर वो अचानक उठ खड़ी हुई और सबके होश उड़ा दिए।

Image

सुपर मॉडल का वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • पहले लगेगा सुपर मॉडल है कोई
  • खूबसूरती पर भी हो जाएंगे फिदा
  • मगर तभी लगेगा तगड़ा झटका

Funny Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां कभी-कभी ही ऐसा नजारा देखने को मिलता है कि हम चौंक जाते हैं। आंखों पर यकीन करना मुश्किल होता है। फिर हंसी रोकना भी मुश्किल हो जाता है। इस समय एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। वीडियो देखकर पहले चौंकेंगे और फिर बुरी तरह हंसी छूट जाएगी। दरअसल वायरल वीडियो किसी सुपर मॉडल से जुड़ा मालूम होता है, जो फैशन शॉ में हिस्सा लेने पहुंची है।

फैशन शो में पहुंची मॉडल

फ्रेम के शुरुआत में देखेंगे कि सुपर मॉडल लग रही लड़की चेयर पर आराम से बैठी है। उसके आसपास अन्य लोग भी बैठे हैं। देखकर ही लगता है कि सभी फैशन शॉ में आए हैं। यहां मॉडल एक-एक रेंप पर वॉक करते हुए आती हैं और कुछ सेकंडों में चली जाती हैं। मगर एकाएक सभी की निगाह चेयर पर बैठी उसी लड़की पर जाती है। इसमें लड़की एकाएक अपनी जगह से खड़ी हुई और स्टाइल मारने लगी। उसकी ड्रेस भी देखने में काफी यूनिक लगती है।

चौंक गए लोग

मगर जैसे ही लड़की ने दो कदम बढ़ाए हैरान करने वाला नजारा दिखाई दिया। दरअसल लड़की की ड्रेस इतनी लंबी थी कि इसका एक बड़ा सा हिस्सा टेबल के ऊपर रखा हुआ। उसी टेबल पर खाने-पीने से जुड़ी चीजें रखी थी। अब लड़की जैसे-जैसे जाती है, टेबल पर रखा सामान भी उसके साथ चला जाता है। इधर उसकी ऐसी ड्रेस देखकर आसपास मौजूद सभी लोग चौंक गए।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

चौंकाने वाली ड्रेस पहने हुए मॉडल का वीडियो सोशल मीडिया में हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर thejusticmemes नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article