विदाई में रोते-रोते गजब करने लगी दुल्हन, देखकर मां का भी दिमाग घूम गया, देखिए ये VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 25, 2024, 12:23 PM IST

Bride Dance Video: दुल्हन की विदाई से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। वीडियो में देखेंगे दुल्हन विदाई से पहले बुरी तरह रोती है, मगर तभी उसने ऐसा रूप दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।

Bride Dance Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी बड़ी अजब-गजब है। यहां कब क्या सामने आ जाए कुछ पता नहीं चल पाता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता हैं कि हम चौंक जाते हैं तो कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो आपको खूब हंसाने वाला है। वीडियो दरअसल एक दुल्हन से जुड़ा है जिसकी विदाई का समय है। मगर विदाई के बीच दुल्हन ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसके बारे में किसी नहीं सोचा होगा। खुद दुल्हन की मां भी हैरान रह गईं। दुल्हन की हरकत देखकर उनका भी दिमाग घूम गया। मगर बाद खुद मां की हंसी छूट जाती है।

दुल्हन की अजब-गजब विदाई

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि विवाह संपन्न हो चुका है। दुल्हन की विदाई का समय आ चुका है। इधर दूल्हा बाहर कार में दुल्हन के इंतजार में बैठा है। अब इसके बाद जो कुछ होता है सब कैमरे में कैद है। इसमें देखेंगे कि दुल्हन दुखी मन से रोते हुए परिवार के सदस्यों से विदा लेती हैं। वो जाते समय अपनी मां से गले मिलती है। फ्रेम में ये हिस्सा किसी को भी भावुक करने के लिए काफी है। मगर इसके बाद जो हुआ किसी की भी हंसी छूट जाएगी। दरअसल विदाई से पहले मां से गले मिलने के बाद दुल्हन वहीं डांस करने लगती है।

End of Feed