Brain Test Puzzle: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली तस्वीरें भी खूब शेयर की जाती हैं। इनमें कुछ तस्वीरों को हम आसानी से हल कर लेते हैं, मगर कई बार दिमाग भी कोशिश करके हार माना जाता है। मगर तस्वीर में छिपा जवाब ढूंढना मुश्किल हो जाता है। यकीन नहीं करेंगे मगर ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी अभी एक ऐसी ही जबरदस्त वायरल हुई है। तस्वीर को दस सेकंड के भीतर हल करने का चैलेंज दिया गया है। मगर मजाल है कोई उसे हल करके दिखा सके।
दिमाग का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना आज आसान नहीं होने वाला है। (Photo/TNN)
दस सेकंड का चैलेंज
दरअसल वायरल तस्वीर में हर तरफ खिचाई लिखा हुआ नजर आता है। इसमें ऊपर से नीचे और दाएं से बाएं सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं खिचाई की भीड़ में एक जगह मिठाई भी रखी है। तस्वीर में मिठाई ऐसी जगह छिपी है जिसे खोजना आज बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। अगर आप खुद को नजरों का सिकंदर समझते हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए। दस सेकंड के भीतर बताइए आखिर खिचाई की भीड़ में मिठाई कहां पर रखी हुई है।
हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक भी सवाल का जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आपको सवाल का जवाब भी यहीं मिलने वाला है।
यहां देखिए जवाब
यहां गोल घेरे में देखिए जवाब।
देख लिया ना खिचाई की भीड़ में मिठाई ऐसी जगह छिपी हुई थी जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। हालांकि ऐसी तस्वीरों को हल करने की कोशिश से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है।
