वायरल न्यूज़

VIDEO: दौड़ती ट्रेन में चढ़ पाता यात्री तभी फिसल गया पैर, फिर जो दिखा दिल बैठ जाएगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 18, 2025, 11:49 AM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि यात्री रफ्तार पकड़ रही ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता है, मगर तभी ऐसा कुछ हुआ जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। हैरान करने वाला ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है।

Image

ये वीडियो देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: रेल यात्रा के दौरान प्लेटफॉर्म पर आपने अक्सर माइक से कुछ खास दिशा-निर्देश सुने होंगे। इसमें यात्रियों को ये भी सलाह दी जाती है वो चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश ना करें। मगर इसके बाद भी लोग चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते हैं। कई मामलों में गंभीर हादसे तक हो जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो किसी के भी होश उड़ा देगा। इसमें देखेंगे एक यात्री रेलवे प्लेटफॉर्म पर है और ट्रेन धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। पास में आरपीएफ का जवाब भी खड़ा नजर आता है।

मगर इसी बीच ऐसा कुछ नजर आया जिसे देखकर किसी का भी दिल बैठ जाएगा। इसमें देखेंगे यात्री सामान के साथ दौड़कर ट्रेन को पकड़ने की कोशिश करता है। वो गेट का हैंडल पकड़ता है, मगर जैसे ही पैर ऊपर उठाया उसका संतुलन बिगड़ गया। यात्री धड़ाम से नीचे जा गिरा। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर किसी का भी दिल बैठ जाएगा। इसमें आगे देखेंगे कि आरपीएफ जवान ने जैसे ही यात्री को नीचे गिरते देखा तुरंत दौड़कर उसके करीब पहुंचा और उसको पकड़ लिया।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

वीडियो के आखिर में देखेंगे कि यात्री आरपीएफ जवान ने खुद की परवाह ना करते हुए यात्री को सुरक्षित बचा लिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे सबसे ज्यादा बार देखने का मन करता है। मालूम हो हैरान करने वाला ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेटं कर रहे हैं। वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर theghostcamera नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article