Brain Test Puzzle: अंजू की भीड़ में कहां छिपकर बैठी है मंजू, सिर्फ पहेलियों के बादशाह ही ढूंढ पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 5, 2025, 03:14 PM IST

Brain Test Puzzle: दिमाग की बत्ती गुल कर देने वाली इस पहेली को तय समय में हल करना आज हर किसी के लिए मुश्किल साबित होने वाला है। अगर आपने इस चैलेंज को पूरा कर लिया तो सुपर जीनियस मान लेंगे।

Brain Test Puzzle: दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब शेयर होती हैं। इनमें कुछ तस्वीरें ऐसी हैं जिन्हें हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। कई बार दिमाग के तोते उड़ जाते हैं मगर उन पहेलियों को हल करना बेहद मुश्किल होता है। अभी एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर शेयर हुई है जिसे हल करने का चैलेंज दिया गया है। मगर मजाल है कोई तय समय के भीतर उस चैलेंज को पूरा करके दिखा सके।

अंजू की भीड़ में मंजू

वायरल तस्वीर में हर जगह हिंदी में अंजू लिखा हुआ नजर आता है। तस्वीर में दर्जनों जगह सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं अंजू की भीड़ में एक जगह मंजू भी कहीं बैठी हुई है। मगर मजाल है कोई मंजू को ढूंढकर दिखा सके। कोई पहेलियों का बादशाह ही होगा जो अंजू की भीड़ में छिपी मंजू को ढूंढकर दिखा सके। हालांकि इससे पहले आप चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए।

End of Feed