वायरल न्यूज़

Video: महाकुंभ नहाने पहुंची पत्नी के लिए उसके पति ने जो किया, देखकर लोग बोले- हर औरत को ऐसा हसबैंड चाहिए

Viral Video: वीडियो में जो चीज देखने को मिल रही है, उसे देखकर लोगों ने पति को दुनिया का सबसे अच्छा हसबैंड करार दिया है। इसके साथ ही लोगों ने यह भी कहा कि हर औरत को ऐसा ही पति चाहिए।

Image

महाकुंभ वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल हो जाता है। इसमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर यूजर्स अपना दिल हार बैठते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले से सामने आया है। इसी महाकुंभ मेले में एक पति-पत्नी प्रसिद्ध संगम नहाने पहुंचे थे। संगम नहाने के बाद पति अपनी पत्नी के लिए ऐसी चीज करता दिखाई दे रहा है, जिसे देख लोग गदगद हो गए हैं।

वीडियो देखकर आप भी दिल हार बैठेंगे

वायरल वीडियो में जो चीज देखने को मिल रही है, उसे देखकर लोगों ने पति को दुनिया का सबसे अच्छा हसबैंड करार दिया है। इसके साथ ही लोगों ने यह भी कहा कि हर औरत को ऐसा ही पति चाहिए। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि पति-पत्नी संगम नहाने के बाद घाट के किनारे बाल संवार रहे हैं। इस दौरान पत्नी अपने फेस पर मेकअप कर रही है। वहीं पति अपने हाथ में आइना लेकर पत्नी को दिखा रहा है और उसे तैयार होने में मदद कर रहा है। देखें वीडियो-

वायरल वीडियो पर पति को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। वीडियो देखकर कुछ यूजर्स ने पति को 'हस्बैंड ऑफ द ईयर' बोल दिया है। वहीं एक यूजर ने कहा कि हर औरत को ऐसा ही पति चाहिए। वीडियो को saundarya_shukla नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक कई मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। यहां तक कि वीडियो को साढ़े सात लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article