वायरल न्यूज़

Viral Video: दुल्हन के बाद लड़कियों की मांग भरने लगा दूल्हा, तभी जो हुआ यकीन ना करेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 5, 2025, 02:33 PM IST

Bride Groom Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने के बाद दूल्हा उसकी बहनों को भी सिंदूर लगाने लगा। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया सचमुच किसी का भी दिमाग घुमा देगा।

Image

दूल्हे ने दुल्हन की बहनों की मांग में भी सिंदूर भर दिया। (Photo/Instagram)

Bride Groom Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ इतने मजेदार होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी विवाह से जुड़ा एक ऐसा ही मजेदार वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें ऐसा कुछ नजर आता है जो शायद ही पहले कभी देखा होगा। शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि बारात बैंक्वेट हॉल में पहुंच चुकी है। दूल्हा मंडप में बैठा है और दुल्हन भी उसके साथ ही है। फ्रेम में यहां तक तो सबकुछ सामान्य नजर आता है।

दुल्हन की बहनों की मांग में भरा सिंदूर

इसमें देखेंगे कि दूल्हा दुल्हन की मांग में सिंदूर भरता है। मगर देखकर हैरानी होगी दूल्हा हाथ में सिंदूर लेकर अपनी जगह से उठा और कुर्सियों पर लड़कियों के करीब जा पहुंचा। यकीन नहीं होगा दूल्हा एक-एक सभी लड़कियों की मांग में सिंदूर भरता है। इधर लड़कियों के बराबर में बैठा एक शख्स उसे आवाज देखकर सिंदूर लगाने के लिए कहता है। मजेदार है कि दूल्हे ने शख्स की मांग में भी सिंदूर भर दिया।

यहां इंस्टाग्राम पर देखेंगे वीडियो

इधर बहनों की मांग में सिंदूर भरता देख दुल्हन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वो दूल्हे को भूखे शेर की तरह देखती है। मगर दूल्हा उसे देखकर सिर्फ मुस्कुराता रहता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा। मालूम वीडियो इंस्टाग्राम पर actor_nanhe नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। मालूम वीडियो स्पष्ट तौर पर किसी प्रैंक का हिस्सा मालूम होता है। ऐसे में इसे सिर्फ मनोरंजन के लिए देखा जाना चाहिए।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article