Brain Teaser Puzzle: गंगाधर ही नहीं सॉल्व कर सकेगा गणित का ये इक्वेशन, कर दिया तो कहलाएंगे 'शक्तिमान'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 15, 2023, 04:37 PM IST

Brain Teaser Puzzle In Hindi: सोशल मीडिया पर हर रोज ऑप्टिकल इल्यूजन की नई-नई तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इसी में से आज हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसे तेज दिमाग वाले लोग ही सॉल्व कर दिखा पाएंगे। अगर आपने भी गणित की पढ़ाई की है तो सॉल्व कर दिखाइए ये इक्वेशन और बन जाइए 'शक्तिमान'।

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रेन टीजर की मजेदार तस्वीर
  • दिए गए इक्वेशन को करना है सॉल्व
  • सॉल्व कर बन जाइए 'शक्तिमान'

Brain Teaser Puzzle Online: इंटरनेट पर हर रोज कुछ न कुछ नया देखने को मिल ही जाता है, जो बड़ों के लिए तो फायदेमंद होता ही है, लेकिन बच्चों के लिए काफी मददगार साबित होता है। वायरल हो रही ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) की ये तस्वीर भी कुछ ऐसी ही है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रही है। दरअसल, ये तस्वीर ब्रेन टीजर (Brain Teaser) से संबंधित है, जो आपके आईक्यू लेवल बढ़ाने में काफी मदद करता है। ऐसे में पढ़ाई करने वाले बच्चों को इसे काफी दिलचस्पी लेकर सॉल्व करना चाहिए और अपने दिमाग और मनोबल दोनों को बढ़ाना चाहिए।

Brain Teaser Viral Photo

Brain Teaser की वायरल तस्वीर (फोटो साभार - सोशल मीडिया)

Brain Teaser की तस्वीर...

जब आप इस तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो आपको इसमें एक इक्वेशन दिखाई देगा, जो गलत है। ये इक्वेशन माचिस की तीलियों से बनाया गया है। ऐसे में आपको इस इक्वेशन में तीन तीली एड करनी है और इस इक्वेशन को सही कर दिखाना है। वैसे अगर आपने गणित की पढ़ाई की है तो आपको इसे सॉल्व करने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगा। लेकिन हां, ये थोड़ा ट्रिकी जरूर है। वैसे अगर अब तक आप इसका हल नहीं ढूंढ पाए हैं तो नीचे दी गई तस्वीर को एक बार देख लीजिए।

End of Feed