Brain Teaser Puzzle Online: इंटरनेट पर हर रोज ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें वायरल होती रहती है, जो बड़ों के साथ-साथ पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। वायरल हो रही ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) की ये तस्वीर भी कुछ ऐसी ही है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रही है। दरअसल, ये तस्वीर ब्रेन टीजर (Brain Teaser) से संबंधित है, जो आपके आईक्यू लेवल बढ़ाने में काफी मदद करता है। ऐसे में पढ़ाई करने वाले बच्चों को इसे काफी दिलचस्पी लेकर सॉल्व करना चाहिए और अपने दिमाग और मनोबल दोनों को बढ़ाना चाहिए।
Brain Teaser की वायरल तस्वीर... (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
Brain Teaser की तस्वीर...
Brain Teaser की तस्वीर...
जब आप इस तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो आपको इसमें एक इक्वेशन दिखाई देगा, जो गलत है। ये इक्वेशन माचिस की तीलियों से बनाया गया है। ऐसे में आपको एक तीली हटाकर एडजस्ट करनी है और इस इक्वेशन को सही कर दिखाना है। वैसे अगर आपने गणित की पढ़ाई की है तो आपको इसे सॉल्व करने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगा। लेकिन हां, ये थोड़ा ट्रिकी जरूर है। वैसे अगर अब तक आप इसका हल नहीं ढूंढ पाए हैं तो नीचे दी गई तस्वीर को एक बार देख लीजिए।
ये रहा हल
ये रहा हल
दिए गए इस तस्वीर में आपको बाई ओर के 0 में से आपको एक तीली इधर-उधर करनी है, ताकि वह 6 बन जाए। अब आप देखेंगे तो ये पूरा इक्वेशन सॉल्व (6 - 5 = 1) हो जाएगा। ऊपर दिए गए तस्वीर में भी आपको इस पजल का हल दिखाई दे रहा होगा। तो देखा आपने कि कितना आसानी से इस पजल को सॉल्व किया जा सकता है। अब आप चाहे तो इस गुत्थी को सुलझाने के लिए अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से हेल्प ले सकते हैं और उनके भी दिमाग का आईक्यू टेस्ट कर सकते हैं।
