Brain Test: आज हम आपके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) के रूप में ब्रेन टीजर (Brain Teaser) क्वेश्चन लेकर आए हैं। यह बहुत ही मजेदार है। इस टीजर में सिर्फ महारथी ही हिस्सा ले सकते हैं। ऐसे भी कोई 'ऐरा-गैरा, नत्थू खैरा' इसमें हिस्सा लेने की हिम्मत भी नहीं कर पाएगा। अगर आप महारथियों की श्रेणी में शामिल होना चाहते हैं तो जल्दी से इस पहेली को सॉल्व कर दिखाइए। आपको बस इतना करना है कि दी हुए तस्वीर में से मात्र एक माचिस की तीली को इधर-उधर करना है और इक्वेशन फिट करके दिखाना है।
फोटो साभार- ट्विटर
ध्यान से देखिए तस्वीर
सबसे पहले आप तस्वीर को बहुत ध्यान से देखिए। अब आपको दोनों तरफ की माचिस की तीलियों में से किसी एक तीली को हटाकर इधर से उधर कहीं भी करना है। यह तीली ऐसी होनी चाहिए जिसे हटाकर कहीं न कहीं फिट करना है। इसके बाद इक्ववेशन सही नजर आएगा। अगर आपने बचपन में सही से गणित की पढ़ाई की होगी तो आपको जरूर इस पहेली का हल मिल जाएगा। अगर अभी तक आपको पहेली का हल नहीं मिला है तो नीचे की तस्वीर देखिए।
तस्वीर साभार- ट्विटर
इस तस्वीर में आपको कुछ समझ आया क्या? बता दें कि आपको 7 में से माचिस की एक तीली हटानी है और उसे ले जाकर 3 में जोड़नी है। ऐसा करके 3 की संख्या 9 में बदल जाएगी और 7 की संख्या 1 में बदल जाएगी। इसके बाद पूरा इक्वेशन हो जाएगा 9-8=1
इस तरह तस्वीर में दिया हुआ इक्वेशन बड़ी आसानी से सॉल्व हो जाएगा। अगर आपको अभी भी समझ नहीं आया है तो हम आपके लिए एक और तस्वीर डाल रहे हैं। आप नीचे की तस्वीर देखिए-
तस्वीर साभार- ट्विटर
