Desi Jugaad: गर्मी कंट्रोल करने के लिए लड़कों ने अपनाया सस्ता उपाय, यूजर्स बोले - क्या कमाल का जुगाड़ है

एक्स पर गर्मी कंट्रोल करने के लिए कुछ लड़कों ने ऐसा जुगाड़ लगाया, जिसे देखकर आप हंस-हंसकर पागल हो जाएंगे। दरअसल, इसमें कुछ लड़के गर्मी कंट्रोल करने के लिए गजब का उपाय करते नजर आ रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • गर्मी कंट्रोल करने के लिए लगाया जुगाड़
  • जुगाड़ देख हिल जाएगा दिमाग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: मई का महीना चल रहा है और गर्मी भी अपने पीक पर है। ऐसे में हर ओर गर्मी से सभी लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। इस कड़कड़ाती धूप और गर्मी के प्रकोप के बचने के लिए कुछ एसी लगवा रहे हैं और कुछ कूलर से काम चला रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो गर्मी भगाने के लिए देसी जुगाड़ अपना रहे हैं। ऐसे में इनका ये उपाय इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

Desi Jugaad Viral Video

गर्मी कंट्रोल करने के लिए देसी जुगाड़ (फोटो साभार - एक्स)

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको तीन-चार लड़के नजर आएंगे। इस वीडियो में एक ठेले में एक लड़का लेटा हुआ है और इस पर बर्फ की सिल्लियां रखी है। इस दौरान वह बर्फ की इन सिल्लियों पर लेटकर खुद को पंखा से हवा कर रहा है। साथ ही ठेले को धक्का मारता लड़का उस पर कोल्ड ड्रिंक का छिड़काव कर रहे हैं। इसके अलावा दूसरा लड़का उस पर प्रेशर मशीन से पानी का छिड़काव कर रहा है। ताकि उसे गर्मी से राहत मिले। ऐसे में मार्केट में आते-जाते लोग उसे देखकर काफी मौज ले रहे हैं और कुछ लोग तो देखकर एकदम शॉक्ड हो जा रहे हैं।

End of Feed