वायरल न्यूज़

ये बनारस है गुरु.. यहां केक कटिंग भी मंत्रोच्चारण के साथ होता है, यकीन ना आए तो खुद देख लीजिए

इंस्टाग्राम पर बनारस के घाट का एक बड़ा ही शानदार वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें कुछ लड़के घाट पर बैठकर मंत्रोच्चारण के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं।

Image

केक काटने से पहले मंत्रोच्चारण करते लोग (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • काशी के घाट पर दिखा अद्भुत दृश्य
  • केक काटने से पहले मंत्रोच्चारण
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Cake Cutting With Mantra Chanting: जन्मदिन पर केक काटने का रिवाज इन दिनों काफी तेजी से बढ़ रहा है। हर कोई अपने जन्मदिन पर केक काटना पसंद करता है। आपने देखा होगा कि लोग केक काटने से पहले केक पर मोमबत्ती या स्पार्कल लगाते हैं और फिर उसे बुझाकर केक काटते हैं। लेकिन इस बार आपको कुछ अलग व अनोखा देखने को मिलने वाला है। इस वीडियो (Viral Video) में आप सनातनी संस्कृति का अद्भुत दृश्य देखेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में कुछ लोग घाट किनारे बैठकर केक काटते नजर आ रहे हैं लेकिन इससे पहले सभी लोग मिलकर मंत्रोच्चारण कर रहे हैं। ये वीडियो बनारस के घाट का है, यह दृश्य आपको काफी पसंद आएगा। साथ ही आप बनारस के अतरंगी रूप को भी करीब से देख पाएंगे और यहां के लोगों को भी जान पाएंगे।

केक काटने से पहले मंत्रोच्चारण करते लोग

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बनारस की बात ही निराली है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि यह काशी की परम्परा और सुंदरता को दर्शाता है। बता दें, इस वीडियो को 'ekbanjaraa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 17 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article