वायरल न्यूज़

Delhi Metro Kalesh: दिल्ली मेट्रो में मचा फिर घमासान, सीट को लेकर लड़ती नजर आई दो महिलाएं, देखें वीडियो..

लगता है दिल्ली मेट्रो में कलेश होना बंद नहीं होने वाला है। इस बार फिर से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दो महिलाएं सीट को लेकर आपस में लड़ाई करती नजर आ रही हैं।

Image

दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर बवाल (फोटो साभार - एक्स)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली मेट्रो में कलेश
  • सीट को लेकर दो महिलाओं में झड़प
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Delhi Metro Kalesh Video: दिल्ली मेट्रो सफर करने वाली ट्रेन नहीं बल्कि कलेश का अड्डा बन चुका है। यहां यात्रा करते समय कब क्या दिख जाए और कब क्या सुनने को मिल जाए, इसके बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता। बीते कई महीनों से यहां के कई सारे वीडियो वायरल (Viral Video) हुए हैं, जिसमें कुछ लोग आपस में लड़ाई करते दिखाई दिए तो कुछ ने शर्म-हया बेचकर इसे अपना बेडरूम ही बना लिया। अब तो लिप-लॉक देखना यहां आम हो गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दो महिलाएं आपस में लड़ती हुई नजर आ रही हैं। पूरा वीडियो देखने के बाद मालूम चला कि ये दोनों सीट को लेकर झगड़ रही हैं। अब दोनों का विवाद देखकर मानिए ऐसा लगता है कि जैसे दिल्ली मेट्रो कोई सफर वाली जगह नहीं बल्कि झगड़ा और कलेश का अड्डा है। वीडियो देखने के बाद आप अपना माथा पकड़ लेंगे। देखिए दिल्ली मेट्रो का कलेश वाला वीडियो..

दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर बवाल

एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो (X Viral Video) पर काफी लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि कैमरा पर्सन को लगता होगा, ये उसका रोज का काम है। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि ऐसे लोग मेट्रो में कलेश करने के लिए ही जाते हैं। बता दें, इस वीडियो को '@gharkekalesh' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 70 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article