वायरल न्यूज़

Video: मेकअप का सबसे बड़ा धोखा आया सामने, पलक झपकते ही आंटी बन गईं खूबसूरत हसीना

Viral Video: वीडियो में एक आंटी मेकअप का इस्तेमाल करके खुद को बूढ़ी से जवान बना लेती हैं। आंटी के मेकअप स्किल हैरान करने वाले हैं। लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है कि मेकअप के बाद इंसान का चेहरा इतना ज्यादा बदल जाता है।

Image

आंटी बनीं खूबसूरत हसीना (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों कई सारे ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जो लोगों के होश उड़ाने के लिए काफी होते हैं। आपको इंटरनेट पर मेकअप सिखाने वाले दर्जनों वीडियो देखने को मिल जाएंगे। आप इन वीडियो में देख सकते हैं कि मेकअप आर्टिस्ट लड़कियों के चेहरे पर ऐसा मेकअप करती है कि उसकी हुलिया पूरी तरह बदल जाती है। हालांकि, शायद ही आपने देखा होगा कि मेकअप से एक आंटी पूरी तरह खूबसूरत लड़की में तब्दील हो जाएं।

वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे आप

इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे आप मेकअप और फिल्टर का सबसे बड़ा धोखा कह सकते हैं। आप देख पाएंगे कि इस वीडियो में एक आंटी मेकअप का इस्तेमाल करके खुद को बूढ़ी से जवान बना लेती हैं। आंटी के मेकअप स्किल हैरान करने वाले हैं। लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है कि मेकअप के बाद इंसान का चेहरा इतना ज्यादा बदल जाता है। आपको पहली नजर में लगेगा कि मेकअप के पहले और मेकअप के बाद वाली महिला अलग-अलग हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में दिखने वाली आंटी का मेकअप के बाद ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन होता है कि कई लोग उन्हें मां-बेटी बताते नजर आ रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि दोनों अलग-अलग औरतें हैं। वीडियो को मून नेगी नाम की प्रोफेशन मेकअप आर्टिस्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि पहले महिला एक आंटी की तरह नजर आती है और उसके चेहरे पर दाग-धब्बे और झुर्रियां दिखाई देती हैं। वहीं कुछ ही सेकंड में महिला एक खूबसूरत हसीना में बदल जाती है। वीडियो देखकर लोग पूछ रहे हैं- 'ये कैसा चमत्कार है?'

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article