जबरन फोटो खिंचवाने के लिए हाथ धोकर विदेशी महिला के पीछे पड़े लड़के, Video शेयर कर बताया अपना दुखद अनुभव

भारत घूमने आई एक विदेशी महिला ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उसने बताया कि मुंबई में दो लोगों ने उन्हें सेल्फी के लिए बहुत परेशान किया। उनके मना करने के बाद भी वे उनके पीछे पड़े रहे और बार-बार सेल्फी-सेल्फी की रट लगाए रहे।

भारत भ्रमण के लिए कई लोग विदेश से आते हैं। जहां कुछ लोगों के लिए भारत घूमना काफी सुखद और सुकून भरा होता है। वे अक्सर भारत की तारीफ करते दिख जाते हैं। मगर भारत में कई लोग ऐसे भी हैं जो देश की इस छवि को धूमिल करने का काम करते हैं। कुछ ऐसे ही लोगों का वीडियो एक विदेशी महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @lost.with.ines से शेयर किया है।

विदेशी महिला को परेशान करता लड़का

विदेशी महिला को परेशान करता लड़का (Instagram/@lost.with.ines)

भारत भ्रमण पर आई विदेशी महिला मुबंई में हुई परेशान

वीडियो शेयर करने वाली महिला का नाम इनेस फारिया है, जो एक ट्रैवल व्लॉगर हैं। इनेस इस वक्त भारत घूमने के लिए आई हैं और इस दौरान उन्हें मुंबई में कुछ मनचलों ने खूब परेशान किया। इनेस ने अपने वीडियो में बताया कि दो महीने की इस छुट्टी में उन्हें भारत में पहली बार इस तरह के बुरे बर्ताव का सामना करना पड़ा।

End of Feed