वायरल न्यूज़

Viral Video: गर्लफ्रेंड से बात करने के चक्कर में भगोने में डाल दिया इतना चावल, बर्तन में खड़ा हो गया पहाड़

Viral Video: गर्लफ्रेंड से बात करने के चक्कर में लड़का ध्यान नहीं देता कि भगोने में कितना चावल डालना है। वह भगोने में ऊपर तक चावल डाल देता है। इसके बाद उसमें पानी भरकर उसे पकने के लिए छोड़ देता है। हालांकि, इसके बाद जो रिजल्ट सामने आता है, उसकी उम्मीद लड़के ने भी नहीं की होगी।

Image

फोन पर बात करने का दुष्प्रभाव (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट गई है। यह वीडियो ऐसा है, जिसमें एक युवक कुछ ऐसी गलती करता दिख रहा है, जिसकी आपने भी उम्मीद न की होगी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बैचलर युवक अपने लिए खाना बनाने जा रहा होता है। हालांकि, इस दौरान वह अपनी गर्लफ्रेंड से बात कर रहा होता है। आप देख सकते हैं कि गर्लफ्रेंड से बात करते-करते युवक गैस पर भगोना रखता है।

वीडियो देखकर आप भी होंगे हैरान

वीडियो में इसके आगे देखा जा सकता है कि गैस पर भगोना रखने के बाद युवक इसमें चावल डालता है। हालांकि, गर्लफ्रेंड से बात करने के चक्कर में वह ध्यान नहीं देता कि भगोने में कितना चावल डालना है। वह भगोने में ऊपर तक चावल डाल देता है। इसके बाद उसमें पानी भरकर उसे पकने के लिए छोड़ देता है। हालांकि, इसके बाद जो रिजल्ट सामने आता है, उसकी उम्मीद लड़के ने भी नहीं की होगी। वीडियो में इसके बाद जो दिखता है, वह वाकई में ठहाके लगाने वाला है। यहां तक कि लड़का भी इस रिजल्ट को देखकर हैरान रह जाता है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि भगोने में इतना अधिक चावल डालने के बाद जब उसका भात बनता है तो बर्तन में चावल का पहाड़ खड़ा हो जाता है। यह भगोने में तादात से ज्यादा चावल डालने का नतीजा होता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों की हंसी छूट रही है। वीडियो देखकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इसे कहते हैं प्यार की ताकत'। वहीं दूसरे यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि 'अनाज बर्बाद मत करें।' वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर maximum_manthan के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। वहीं वीडियो को अब तक 580 हजार लोगों ने लाइक भी कर लिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article