वायरल न्यूज़

VIDEO: पत्नी की कब्र पर डंडे बरसाता दिखा युवक, वजह- 6 बच्चे हुए मगर उनमें से कोई भी उसका नहीं

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक पति अपनी मृत पत्नी के कब्र पर दनादन डंडे बरसाते दिख रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।

Image

हताश-परेशान शख्स अपनी पत्नी की कब्र पर डंडे बरसाता हुआ (Instagram/@buzztrendkenya)

पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और भरोसे का होता है। जब किसी का भी भरोसा टूटता है तो समझो सिर्फ भरोसा ही नहीं बल्कि वह इंसान भी टूट जाता है। हाल में एक ऐसे ही टूटे हुए पति का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि पति अपनी पत्नी के कब्र पर दनादन डंडे बरसा रहा है।

DNA रिपोर्ट ने पति को तोड़कर रख दिया

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @buzztrendkenya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में बताया गया है कि पति अपनी मरी हुई पत्नी की कब्र को डंडे से पीट रहा है क्यों कि वह अपनी पत्नी के झूठ-फरेब और धोखे से बुरी तरह टूट गया था और बहुत ही दुखी था। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि पति को जब DNA रिपोर्ट मिली, तब उसे पता चला कि वह पिता बनने लायक नहीं है और जिन 6 बच्चों को वह अपना समझकर उनका पालन-पोषण कर रहा था, वे भी उसके नहीं थे। इस खुलासे से पति बुरी तरह टूट गया और अपनी पत्नी की कब्र पर जाकर उस पर डंडे बरसाने लगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उस शख्स को ऐसा करने से एक महिला बार-बार रोक रही है। मगर वह शख्स इस कदर दुखी है कि वह अपना गुस्सा अपनी मरी हुई पत्नी के कब्र पर उतार रहा है।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो के वायरल होने के बाद इस पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। जहां कई लोगों ने पति के दुख पर अपनी-अपनी बात रखी। कुछ ने पति के इस गुस्से और दर्द पर सहानुभूति दिखाई तो कुछ ने उसके इस हरकत को गलत ठहराया। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article