वायरल न्यूज़

Viral Video: दुल्हन को गोद में उठाते ही स्टेज पर धड़ाम से गिरा दूल्हा, जोश-जोश में बन गया पोपट

Dulha Dulhan Video: दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हनिया को देखकर इतना एक्साइटेड हो जाता है कि पहले उसे ऊपर आने के लिए हाथ देता है, लेकिन अचानक ही खुद कूदकर स्टेज से नीचे पहुंच जाता है। आप देख पाएंगे कि वह दुल्हन को गोद में उठाकर सीधा स्टेज पर लाना चाहता है, जिससे उनकी एंट्री यादगार बन जाए। हालांकि, दूल्हा का यही विश्वास उसके अति आत्मविश्वास में भर जाता है।

Image

दुल्हन को लेकर गिरा दूल्हा (इंस्टाग्राम)

Dulha Dulhan Video: शादियों में कई बार ऐसे पल बन जाते हैं, जो जिंदगीभर याद रहते हैं। कई बार भावुक कर देने वाले पल बनते हैं तो कभी-कभी हंसी से लोटपोट कर देने वाले पल भी बन जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे राजा का 'हीरो एंट्री' का प्लान उल्टा पड़ जाता है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वरमाला के स्टेज पर दूल्हा पहले से खड़ा है। वहीं दुल्हन भी लाल जोड़े में सज-धजकर स्टेज के पास पहुंचती है। आप देख पाएंगे कि दुल्हन को देखते ही दूल्हा बेहद उत्साह में आ जाता है।

वीडियो देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा खुद को किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं समझता और कूदकर दुल्हन को उठाने पहुंच जाता है। दरअसल, दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हनिया को देखकर इतना एक्साइटेड हो जाता है कि पहले उसे ऊपर आने के लिए हाथ देता है, लेकिन अचानक ही खुद कूदकर स्टेज से नीचे पहुंच जाता है। आप देख पाएंगे कि वह दुल्हन को गोद में उठाकर सीधा स्टेज पर लाना चाहता है, जिससे उनकी एंट्री यादगार बन जाए। हालांकि, दूल्हा का यही विश्वास उसके अति आत्मविश्वास में भर जाता है। आप देख पाएंगे कि जैसे ही वह दुल्हन को गोद में उठाता है और सीढ़ियों पर चढ़कर आगे बढ़ता है। वैसे ही उसका पैर लड़खड़ा जाता है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि दूल्हे का संतुलन बिगड़ते ही दुल्हन उसके हाथों से छूटकर सीधे स्टेज पर गिरती है। दूल्हा भी उसके साथ ही नीचे गिरता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उनकी लैंडिंग बिल्कुल भी सॉफ्ट नहीं होती और दोनों धड़ाम से स्टेज पर गिरते हैं। हालांकि, वहां मौजूद मेहमान और रिश्तेदार तुरंत ही दोनों को उठाने में मदद करते हैं। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर अंजू यादव ने अपने अकाउंट @anju_yadav753 से शेयर किया है। वीडियो देखकर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो को देखकर कोई लिख रहा है, 'भाई जरूरत क्या थी, करा ली ना बेइज्जती'।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article