Learn To American English Viral Video: आजकल किसी दूसरे राज्य में जाकर किसी से बात करनी हो या फिर कहीं नौकरी करनी हो, हर जगह इंग्लिश की जरूरत पड़ती है। ऐसे में काफी बार इंग्लिश सीखने के लिए लोग क्लासेस भी ज्वाइन करते हैं और इंग्लिश स्पीकिंग का कोर्स करते हैं। इसके लिए काफी पैसे भी बर्बाद करते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो विदेशी तरह से इंग्लिश बोलना सीखना चाहते हैं। ऐसे में एक वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी अमेरिकन इंग्लिश बोलना सीख जाएंगे।
अमेरिकन इंग्लिश बोलने और सीखने की फाड़ू तरकीब (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक लड़का नजर आएगा, जो दिखने में एकदम देसी लग रहा है। लेकिन इस लड़के की इंग्लिश सुनने के बाद आप भी इसे सैल्यूट मारने लगेंगे। वीडियो में ये लड़का अमेरिकन इंग्लिश बोलना सीखा रहा है, जिसे देख आप भी इसके फैन हो जाएंगे। इस इंग्लिश बोलने के तरीके को सुनकर आप मिनटों में अमेरिकन इंग्लिश बोलना सीख जाएंगे। इस वीडियो को भी काफी पसंद किया जा रहा है।
अमेरिकन इंग्लिश बोलने और सीखने की फाड़ू तरकीब
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इस लड़के ने काफी बेहतरीन कंटेंट बनाया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भाई इतना डराकर समझाओगे तो फिर क्यों इंग्लिश बोलना सीख जाएगा। इस वीडियो पर अब तक 29 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'dhirajtakri' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो हमें कमेंट कर जरूर बताइए कि आपको ये वीडियो कैसी लगी।
