OMG: चारों बेटियों के बारे में अचानक पिता को पता चला अनोखा राज, तुरंत डाल दी तलाक की अर्जी, सच जान दंग रह जाएंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 10, 2024, 04:58 PM IST

एक चीनी व्यक्ति को अपने चार बेटियों के बारे में पता चला कि वह उसकी बेटियां नहीं है। बल्कि वह बेटियां उसकी पत्नी और उसके प्रेमी की हैं। ऐसे में शख्स ने अदालत में तलाक की अर्जी डाल दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स को पता चला अनोखा राज
  • शादी के बाद भी पत्नी का चल रहा था अफेयर
  • शख्स ने डाली तलाक की अर्जी

Ajab Gajab News: काफी बार सुनने को कुछ ऐसा मिल जाता है, जिसे सुनकर ऐसा लगता है जैसे दुनिया धोखेबाजों से भरी है। एक शख्स अपनी पत्नी के लिए क्या से क्या कर जाता है, उसकी खुशी के लिए वह दिनरात मेहनत करता है लेकिन अगर पत्नी दगाबाज निकल जाए तो जरा सोचिए उसका क्या होगा या उस पर क्या बीतेगी? दरअसल, चीन में एक ऐसा मामला देखने और सुनने को मिला। इस केस में एक पत्नी अपने पति को पिछले 16 सालों से धोखा दे रही थी। लेकिन जब उसके पति को इस बात का पता तो उसने तलाक के लिए अर्जी डाल दी।

दरअसल, इस शख्स का नाम चेन है, जिसकी शादी 16 साल पहले यू नाम की एक महिला के साथ हुई थी, जिससे उसकी चार बेटियां भी हैं। लेकिन बाद में शख्स को पता चला कि यह शादी सिर्फ एक धोखा है। शुरुआत से ही महिला उसको चीट कर रही थी। चेन की वकील ने बताया कि उसकी पहली बेटी के जन्म के समय एक वू नाम का व्यक्ति मिलने आया था, जिस पर उसे शक हुआ। बाद में डीएनए टेस्ट में पता चला कि उसकी चारों बेटियां वू की है।

End of Feed