Delhi Metro Ram Bhajan Viral Video: दिल्ली मेट्रो के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसे में बीते साल कई वीडियोज ने तहलका मचाया था और कुछ पर तो मेट्रो प्रशासन ने एक्शन भी लिए थे। लेकिन फिर भी दिल्ली मेट्रो से कई वीडियो (Viral Video) सामने आए और जमकर वायरल भी हुए। हाल ही में एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जो दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है। इस वीडियो को लोगों द्वारा भी काफी पसंद किया जा रहा है।
मेट्रो में लड़के ने गाया राम भजन (फोटो साभार - ट्विटर)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़का दिल्ली मेट्रो में श्रीराम का गीत गाते हुए नजर आ रहा है। ऐसे में उसकी सुरीली आवाज को सुनकर आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। लड़के के गाने पर मेट्रो के सभी यात्री भी प्रभु श्रीराम की आस्था में खो गए। ऐसे में इस नजारे का वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग लड़के की खूब तारीफ कर रहे हैं।
मेट्रो में लड़के ने गाया राम भजन
ट्विटर पर पोस्ट किए गए इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर लोगों के काफी रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि आल्हादित कर देने वाली आवाज है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि श्रीराम के गीत गाकर अपने मनमोह लिया। बता दें, इस वीडियो को 'VikashMohta_IND' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 80 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
