Boy Singing Arijit Singh Song: सोशल मीडिया पर की बार कुछ ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसमें लोग गाना गा रहे होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो कमाल का है। इस वीडियो (Viral Video) में एक लड़का बहुत ही खूबसूरत गाना गा रहा है, जिसे सुनकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। लड़के की गायकी देख आसपास के लोग उसे सुन रहे हैं और लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है।
लड़के ने गाया अरिजीत सिंह का शानदार गाना (फोटो साभार - ट्विटर)
ये भी पढ़ें - Viral Video: परिवार में चल रही थी पार्टी, तभी हिंदी गाना गाने लगे अफ्रीकी, सुनकर दंग रह जाएंगे
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स ब्यूटीफुल हिंदी सॉन्ग गा रहा है, जो कमाल का है। इस दौरान वह अरिजीत सिंह का गाना फिर मोहब्बत गा रहा है, जो मर्डर 2 फिल्म का है। ऐसे में उसकी आवाज सुनकर आप भी उसके फैन हो जाएंगे। यूजर्स भी उसकी आवाज की काफी तारीफ कर रहे हैं और उसके वीडियो को बार-बार स्क्रॉल करके देख रहे हैं।
लड़के ने गाया अरिजीत सिंह का शानदार गाना
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भाई ने तो अपना दीवाना बना दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इसके लिए एक लाइक तो बनता है। बता दें, इस वीडियो को '@Gulzar_sahab' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
