अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए लोग रिंग देते हुए सरप्राइज देते हैं। उन्हें दुनिया के किसी शानदार जगह पर ले जाते हैं या फिर कुछ भी करके उनके दिन को जीवन का सबसे स्पेशल दिन बनाने की कोशिश करते हैं लेकिन इस लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड के इस दिन को खास और यादगार बनाने के लिए जो कुछ भी किया, वह वाकई पूरी दुनिया से जरा हटकर था।
गर्लफ्रेंड के घर के नीचे डांस करते लड़के वाले (X/@gharkekalesh)
ये भी पढ़ें: मगरमच्छ को फाड़कर खा गया तेंदुआ, जंगल की क्रूर दुनिया का यह वीडियो देख कांप जाएगी आपकी रूह
घर के नीचे परिवार वालों को लेकर पहुंच गया बॉयफ्रेंड
दरअसल, इस लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए अपने साथ अपने दोस्त-यार, घरबार-परिवार, खानदान सबको लेकर पहुंचा और उसके घर के नीचे खड़े होकर सभी ने डांस करते हुए लड़की को मनाने की कोशिश की। वीडियो में आप देख सकते हैं लड़का अपने परिवार वालों के साथ लड़की के घर के नीचे डांस कर रहा है और लड़की अपने चेहरे पर मुस्कान लिए घर की बालकनी में खड़ी होकर नीचे हो रहे लड़के वालों के परफॉर्मेंस को देख रही है।
वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से हो रहा वायरल
वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 76 हजार लोगों ने देखा और 1200 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "यह कुछ ज्यादा नहीं हो गया।" दूसरे ने लिखा, "भाई नए-नए उदाहरण सेट मत करो, नहीं तो कल को हमारी बंदियां भी इस तरह के डिमांड करने लगेंगी। तीसरे ने लिखा, "मेरा दोस्त एक वकील है और वह इस तरह के मामलों में बताता है कि ये सिर्फ शो ऑफ होता है और ऐसी शादियां बहुत जल्द ही टूट जाती हैं।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
