Chhath Song: लड़के ने छठ गीत का बांसुरी वर्जन सुनाया, मधुर धुन सुनकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे

एक्स पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक छोटा बच्चा बांसुरी की धुन सुना रहा है, जो छठ पर्व का प्रसिद्ध गीत है। छठ गीत का ये बांसुरी वर्जन इतना सुंदर है कि आप इसकी मधुर धुन सुनकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • छठ गाने का बांसुरी वर्जन
  • लड़के ने सुनाया मंत्रमुग्ध करने वाली धुन
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Chhath Song Bansuri Version: भारत में कई ऐसे त्योहार हैं, जिनका महत्व काफी ज्यादा है। इस लिस्ट छठ का भी नाम आता है। शायद इसीलिए छठ को महापर्व भी कहा जाता है। ये पर्व 4 दिन तक चलता है। इस बार 5 नवंबर को शुरू हुए इस पर्व का समापन 8 नवंबर को है। ऐसे में इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छठ गाने की धूम देखी जा रही है।

सोशल मीडिया पर हर कोई छठ पर्व को लेकर रील्स बना रहा है। ऐसे में एक बच्चे का बांसुरी बजाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस बच्चे ने छठ गाने का इतना मधुर वर्जन सुनाया है कि आप इसे सुनकर अपना दिल हार बैठेंगे। लोगों का कहना है कि ये झलक हमारी भारतीय संस्कृति का है, जो न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी उभरकर सामने आ रहा है। भारतीय लोग विदेशों में जाकर भारत का डंका बजा रहे हैं।

End of Feed