वायरल न्यूज़

शख्स ने की ऐसी हरकत जिसे देखकर डर गया सांप, फटी रह गईं नागराज की आंखें

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 8, 2024, 09:13 AM IST

Funny Video Today: लाखों करोड़ व्यूज बटोर चुके इस वीडियो में देखेंगे कि सांप ने जैसे ही शख्स को काटा उसने भी बदला लेने का मन बना लिया। फिर शख्स ने जो कुछ किया खुद बेचारा सांप भी डर गया।

Image

शख्स को काटने की गलती कर गया सांप। (Photo/Instagram)

Funny Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम चौंक जाते हैं तो कई बार हंसी भी बहुत आती है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो देखकर चौंकेंगे भी और हंसी रोकना भी मुश्किल हो जाएगा। इसमें देखेंगे कि एक शख्स ने सांप के साथ ऐसी हरकत की जिसे देखकर बेचारे नागराज भी बुरी तरह डर गए। वीडियो इतना मजेदार है कि लाखों करोड़ वीडियो व्यूज बटोर चुका है। इसे 12 लाख से ज्यादा यूजर्स ने लाइक भी किया है।

सांप ने शख्स को काट लिया

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि शख्स जंगल की सैर पर निकला है। शख्स हरा-भरा जंगल और हर तरफ हरियाली देखकर बहुत खुश होता है। इसमें आगे देखेंगे कि तभी शख्स का सामना एक सांप हुआ और उसने बिना डर सांप को पकड़ लिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा। इधर खतरा महसूस होने पर सांप ने तुरंत शख्स के हाथ में अपने दांत गड़ा दिए। मजेदार है कि सांप के काटने से शख्स बिल्कुल भी नहीं डरता है।

देखिए वायरल वीडियो

खुद डर गया सांप

इससे उलट उसने ऐसा कुछ किया कि खुद बेचारा सांप ही बुरी तरह डर गया। मानो उसकी आंखें फटी रह गई हों। आखिर में देखेंगे कि सांप के काटने के बाद शख्स ने उसके शरीर पर अपने दांत गड़ा दिए। अब खुद के साथ ऐसा होता देख मानो बेचारा सांप भी चौंक गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। मालूम हो कि वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर cutecomrade नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article