वायरल न्यूज़

Viral Video: लड़के ने ग्लास को ही बना दिया ड्रम, फिर बजाने लगा ऐसी धुन, सुनकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का ग्लास को ही ड्रम की तरह बजा रहा है। इसकी धुन सुनकर आप एकदम मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

Image

ग्लास को ही ड्रम में कर दिया तब्दील (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्लास से निकाली ड्रम वाली धुन
  • लड़की ने कला ने किया सबको हैरान
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Turning Glass Into A Drum: इंटरनेट पर अक्सर कुछ ऐसा दिख जाता है, जो बेहद खतरनाक नजर आता है। इन चीजों को देखकर लगता है कि आखिर ये कैसे पॉसिबल हो सकता है। लेकिन कई बार यही चीजें इतनी शानदार और बेहतरीन निकल जाती है कि इंसान दंग रह जाता है। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देख आपकी हालत पंचर हो जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको एक लड़का नजर आएगा, जो पानी से भरे ग्लास को एक लाइन से रखता है और दो छोटी लड़कियों के माध्यम से ड्रम की तरह उसे बजाता है। खास बात यह है कि इससे ड्रम वाली धुन भी निकल रही है। ऐसे में लड़के दिमाग की लोग तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि क्या खूब दिमाग लगाया है।

ग्लास को ही ड्रम में कर दिया तब्दील

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर लोगों के काफी रिएक्शन भी आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बहुत ही सुंदर धुन बजाई है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि क्या दिमाग पाया भाई ने। बता दें, इस वीडियो को 'riomusiq' नाम के अकाउंट से शेयर किए गए हैं, जिस पर अब तक 1200 से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article