Viral Video: दिन-रात पानी में डूबा रहता है 16 साल का यह लड़का, बाहर निकलते ही होने लगती है जलन, जानें क्या है सच?

Viral Video: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का 16 वर्षीय इकबाल शेख पिछले 5 वर्षों से एक अजीब बीमारी या स्थिति से जूझ रहा है। जिसके कारण वह अपना घर छोड़कर स्थानीय तालाबों में ही दिन-रात बिताता है। आलम ये है कि लड़के को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है।

Viral Video: आपने यह कहावत तो अक्सर सुनी होगी कि "जल ही जीवन है", लेकिन पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मुर्शिदाबाद जिले में स्थित बेलडांगा के रहने वाले इकबाल शेख के लिए यह बात बिल्कुल सच साबित हो रही है। 16 साल का इकबाल घंटों या एक-दो दिन नहीं, बल्कि लगातार 4 से 7 दिनों तक पानी में डूबा रहता है। उसका यह अजीब व्यवहार न केवल स्थानीय लोगों बल्कि हर देखने वाले को हैरान कर रहा है। अक्सर लोग गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने या किसी विशेष कला का प्रदर्शन करने के लिए ऐसी चुनौतियां लेते हैं, लेकिन इकबाल के मामले में ऐसा बिल्कुल नहीं है। पिछले 5 सालों से इकबाल ने अपना घर छोड़ दिया है और बेलडांगा शहर के अलग-अलग तालाबों में तैरते हुए अपना जीवन बिता रहा है।

End of Feed