Dance Video: 'आंखों में तेरी..' गाने पर लड़के ने किया इतना धांसू डांस, विशाल ददलानी ने पोस्ट कर की तारीफ

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 20, 2023, 08:53 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो खासा वायरल हो रही है। इसमें एक लड़का ओम शांति ओम के गाने 'आंखों में तेरी..' पर गजब का डांस किया है, जिसे देखने के बाद विशाल ददलानी ने पोस्ट कर लड़के की तारीफ की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़के ने किया जबरदस्त डांस
  • 'आंखों में तेरी..' पर किया धांसू डांस
  • विशाल ददलानी ने किया पोस्ट

Dance Video On 'Ankhon Mein Teri Ajab Si' Song: डांस तो काफी देखा होगा लेकिन आज जो हम आपको डांस दिखाने जा रहे हैं, इसे देखने के बाद आपको भी इस गाने से प्यार हो जाएगा। हालांकि, गाना तो वाकई में प्यारा है। लेकिन लड़के ने जितनी बेहतरीन तरीके से डांस किया है, उसे देखते हुए आप भी लड़के के फैन हो जाएंगे। जैसे विशाल ददलानी हो गए। दरअसल, लड़के के इस डांस वीडियो को खुद विशाल ने ही पोस्ट किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में लड़के ने 'आंखों में तेरी..' गाने पर डांस किया है, जो इतना जबरदस्त है कि आपसे उस पर नजर ही नहीं हटेगी। इतना अच्छा कि आप भी देखते रह जाएंगे और पलक तक नहीं झपकेगी। ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी काफी रिएक्शन दे रहे हैं। ऐसे में इस गाने को लिखने वाले खुद विशाल ददलानी ने इस वीडियो (Dance Video) को पोस्ट किया है।

End of Feed