Bhabhi Dance Video: डांस वीडियो तो कई देखे होंगे लेकिन इसे देखने के बाद आपको एक पूरी मूवी याद आ जाएगी। इस वीडियो (Viral Video) भाभी ने ऐसा कयामत वाला डांस किया है, जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे - डांस हो तो ऐसा। यूजर्स भी काफी रिएक्शन दे रहे हैं और इन भाभी के डांस की काफी तारीफ कर रहे हैं। आलम ये है कि आप इस वीडियो को जितनी बार देखेंगे, फिर भी आपका मन नहीं भरेगा और हां, अगर आप प्रियंका चोपड़ा के फैन होंगे तब तो आपको ये जरूर पसंद आने वाली है।
भाभी का डांस वायरल वीडियो (Image Credit - Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में भाभी ने 'पिंगा..' गाने पर डांस किया है, जो हुबहू बिल्कुल वैसा ही है, जैसा प्रियंका चोपड़ा ने बाजीराव मस्तानी में किया था। इस दौरान भाभी ने बिना एक स्टेप मिस किए इस पूरे गाने पर काफी खतरनाक डांस किया है। ऐसे में यूजर्स भी इस डांस वीडियो (Dance Video) को काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर शेयर भी कर रहे हैं।
भाभी का डांस वायरल वीडियो
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि मैम आप तो काफी धांसू डांसर हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि डांस देख प्रियंका चोपड़ा भी मात खा जाएंगी। इस वीडियो को अब तक 16 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'parihoonnmain' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
