वायरल न्यूज़

Brain Teaser Puzzle: इस इक्वेशन को सॉल्व करने के लिए चाहिए अखंडानंद त्रिपाठी जैसा दिमाग, किसी बच्चे का खेल नहीं

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 19, 2023, 06:12 PM IST

Brain Teaser Puzzle In Hindi: ब्रेन टीजर की एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक गलत इक्वेशन दिया गया है, जिसे सही कर दिखाना है। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए 29 सेकंड का समय दिया गया है। कहा जा रहा है कि इसे सॉल्व करने के लिए अखंडानंद त्रिपाठी जैसा दिमाग चाहिए।

Image

फोटो साभार- सोशल मीडिया

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रेन टीजर की वायरल हुई तस्वीर
  • गलत इक्वेशन को सही करने का चैलेंज
  • सॉल्व करने वाला कहलाएगा 'अखंडानंद त्रिपाठी'

Brain Teaser Puzzle Online: इंटरनेट पर हर रोज आप ब्रेन टीजर की तस्वीर देखते ही होंगे, लेकिन क्या कभी इसे सॉल्व करने की कोशिश की। अगर की है तो आपने देखा होगा कि इनमें से कुछ तस्वीरें ऐसी होती है, जिन्हें सॉल्व करने में पसीने छूट जाते हैं और कुछ काफी आसानी से सॉल्व हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए एक ब्रेन टीजर की तस्वीर लेकर आए हैं, जो काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक गलत इक्वेशन दिया गया है, जिसे सही कर दिखाने का चैलेंज दिया गया है। इस तस्वीर को सॉल्व करने के लिए 29 सेकंड का समय दिया गया है।

Brain Teaser की तस्वीर वायरल...

बता दें, इस तस्वीर में दिया गया इक्वेशन माचिस की तीलियों से बनाया गया है, जिसमें से दो तीलियां हटानी है और इसे एडजस्ट कर सही करने का चैलेंज पूरा करना है। कहा जा रहा है कि इस पजल को सॉल्व करने के लिए 99 प्रतिशत लोग अपने हाथ खड़े कर चुके हैं। ऐसे में अगर आपने इस इक्वेशन को सही कर दिखाया तो आप अखंडानंद त्रिपाठी कहलाएंगे। तो अगर खुद को ऐसा मानते हैं तो आइए मैदान में और सॉल्व कर दीजिए ये इक्वेशन..।

Brain Teaser Puzzle Online

ये रहा हल

ये रहा हल

दिए गए इस तस्वीर में आपको दाईं ओर के 9 में से एक तीली हटानी है और बाईं ओर के माइनस (-) में जोड़ देनी है, ताकि वह प्लस (+) बन जाए। फिर दाईं ओर के ही 9 में एक और तीली हटानी है और उसी में एडजस्ट कर देनी है, ताकि वह 2 बन जाए। अब आप देखेंगे तो ये पूरा इक्वेशन सॉल्व (1 + 1 = 2) हो जाएगा। ऊपर दिए गए तस्वीर में भी आप इस पजल का हल दिखाई दे रहा है। तो आपने देखा कि कैसे इस पजल्स को आसानी से सॉल्व किया जा सकता है। अब आप चाहे तो अपने चाहने वालों या परिचितों को भी ये इक्वेशन भेज सकते हैं और उनके दिमाग का टेस्ट ले सकते हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article