Camel Viral Dance Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है, यहां कब, क्या वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो (Dance Video) शामिल होते हैं। कुछ मामले तो इतने मजेदार होते हैं कि देखते ही लोगों की हंसी (Funny Video) छूट जाती है। जबकि, कुछ नजारों को देखकर लोग दंग रह जाते हैं। वहीं, कुछ तो इतने हाहाकारी होते हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Dance Viral Video) सामने आया है, जिसमें एक ऊंट अनोखे अंदाज में पैर उठा-उठाकर डांस कर रहा है। इस डांस वीडियो (Animal Dance Video) को देखने के बाद कई लोगों को अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा है।
आज तक आपने इंसानों को ही डांस करते हुए देखा होगा। लेकिन, आज कल जानवर भी डांस से धमाल मचा रहे हैं। कभी कुत्ते का डांस वीडियो वायरल हो जाता है, तो कभी घोड़े का...लेकिन, अब ऊंट का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं बैकग्राउंड में हरियाणी गाना 'परफ्यूम लगावे चुन्नी में' बज रहा है। वहीं, खाट पर एक ऊंट आराम से बैठा हुआ है। जैसे ही गाना बजता है ऊंट पैर उठाकर डांस करने लगता है। जिस अंदाज में ऊंट डांस करता है उसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं। बड़ी बात ये है कि इस डांस को देखने के लिए काफी भीड़ भी लगी हुई है और लोग जमकर मजे भी ले रहे हैं। तो सबसे पहले आप इस मजेदार डांस को देखें...
ऊंट का धांसू डांस
इस डांस वीडियो को देखने के बाद आपका भी झूमने का मन कर रहा होगा। कई लोग तो बार-बार इस डांस वीडियो को देख रहे होंगे। आलम ये है कि यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'liveindiasabsefast' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग इस डांस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ऊंट ने तो गदर मचा दिया। कुछ का कहना है कि क्या हाहाकारी डांस है भाई। कईयों का कहना है कि ऊंट का स्वैग देखकर दिन बन गया। तो आपको यह डांस वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
