मौत से भाग रहा था ब्लैक मैम्बा सांप, पलक झपकते ही ककड़ी की तरह चबा गया मगरमच्छ, खतरनाक हमले का Video Viral

ब्लैक मैम्बा को दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले सांपों में गिना जाता है। इसकी रफ्तार और जहर दोनों ही बेहद घातक माने जाते हैं। लेकिन इस बार उसकी सारी ताकत मगरमच्छ के सामने बेकार हो जाती है।

शिकार करते खूंखार शिकारियों के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। हाल में ही सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वाइल्डलाइफ से जुड़ा वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुनिया के सबसे जहरीले और तेज रफ्तार सांपों में गिने जाने वाले ब्लैक मैम्बा और एक विशाल मगरमच्छ के बीच जबरदस्त मुकाबला हो रहा है। आखिर में जो होता है, उसने सोशल मीडिया यूजर्स को चौंका दिया।

crocodile attack on black mamba video viral

ब्लैक मांबा सांप को खा गया मगरमच्छ (X/@WildlifeReels)

शिकार का सबसे डरावना मंजर

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @WildlifeReels नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक ब्लैक मैम्बा सांप नदी किनारे रेंग रहा है। वह धीरे-धीरे पानी की ओर बढ़ रहा होता है, लेकिन तभी पानी में छिपा एक मगरमच्छ अचानक बिजली की रफ्तार से उस पर हमला कर देता है।

End of Feed