दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर बाइकर ने किया स्टंट, खतरनाक Video हो रहा वायरल

Viral Video: इस वीडियो को सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर @shivam_kush0001 द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा गया- 'गुरुग्राम में एक बाइक सवार ने दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर चलती बाइक पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट करने की कोशिश की।'

Viral Video: दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर बाइक पर खड़े होकर स्टंट करते एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप एक्सप्रेसवे पर वाहनों के बीच में स्टंट करते शख्‍स को गिरते हुए भी देख पाएंगे जिसके गिरते ही उसकी बाइक एक अन्य वाहन से टकरा गई। दरअसल, बाइक पर बैठने की कोशिश करते समय वह अपना संतुलन खो देता है और गिर जाता है। पुलिस ने बताया कि गिरने के बाद भी बाइक चलती रहती है और आगे चल रही एक कार से टकरा जाती है। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया, 'वायरल वीडियो के संबंध में जांच चल रही है। पुलिस की सोशल मीडिया टीम वीडियो की जांच कर रही है। युवक की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।'

एक्‍सप्रेसवे पर स्‍टंट करता शख्‍स।

इस वीडियो को सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर @shivam_kush0001 द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा गया- 'गुरुग्राम में एक बाइक सवार ने दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर चलती बाइक पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट करने की कोशिश की। दुर्भाग्य से, वह संतुलन खो बैठा और गिर गया। चौंकाने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हमेशा याद रखें, सुरक्षा सबसे पहले!' इस खतरनाक वीडियो को सोशल मीडिया पर अब तक कई लोगों ने देखा है और स्‍टंट पर शख्‍स की आलोचना की है।

End of Feed