भारत के इस मंदिर में चढ़ाया जाता है जूता-चप्पल, सारी मनोकामना पूरी करती हैं देवी मां

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 25, 2022, 07:47 PM IST

देश में कई ऐसे धार्मिक स्थल हैं, जो अपने अनोखे रीति-रिवाजों के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं। भारतीय लोग अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए भगवान को अर्पण करते हैं। इसके लिए मंदिरों में फल-फूल, प्रसाद और मिठाई का भोग लगाया जाता है।

भारतीय संस्कृति की दुनियाभर में एक अलग पहचान है। अपनी धार्मिक संस्कृति की वजह से भी भारत पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। भारत में धार्मिक स्थलों को चमत्कारी माना जाता है। देश में कई ऐसे धार्मिक स्थल हैं, जो अपने अनोखे रीति-रिवाजों के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं। भारतीय लोग अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए भगवान को अर्पण करते हैं। इसके लिए मंदिरों में फल-फूल, प्रसाद और मिठाई का भोग लगाया जाता है।

mandir

मंदिर की अजीबोगरीब परंपरा

आपने अक्सर देखा होगा कि मंदिर में प्रवेश से पहले ही लोग अपने चप्पल-जूते बाहर उतार देते हैं। देश में कई मंदिर तो ऐसे हैं, जहां गेट से काफी पहले ही चप्पल-जूते उतरवा दिए जाते हैं। इसके अलावा बेल्ट और पर्स भी नहीं लेकर जा सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि देश में एक ऐसा मंदिर हैं, जहां भक्त चढ़ावे के रूप में मिठाई और फल-फूल नहीं बल्कि भगवान को जूता-चप्पल चढ़ाते हैं। इसी वजह से यह मंदिर काफी अनोखा माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने पर मनवांछित फल प्राप्त होता है और सारी मनोकामना पूरी होती है।

End of Feed