Bhains ka Viral video: सोशल मीडिया की 'दुनिया' में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक मजेदार चीजें (Funny Video) देखने को मिल जाएंगी। कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग जमकर ठहाके लगाते हैं। वहीं, कुछ को देखकर काफी हैरानी होती है। जबकि, कुछ मामलों पर तो यकीन करनाा मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसमें एक शख्स भैंस के साथ मटरगश्ती कर रहा था। लेकिन, मस्ती करने के चक्कर में शख्स सीधे नाले के अंदर पहुंच गया। आलम ये है कि शख्स की हालत देखकर लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं और चटकारे ले रहे हैं।
भैंस के साथ पंगा लेना पड़ गया भारी, (Photo Credit- Instagram)
कई बार मस्ती करने के चक्कर में लोग ऐसी हरकत कर देते हैं, जिससे उनका पोपट बन जाता है। वहीं, अजीबोगरीब हरकत देखकर लोग उस पर जमकर मजे लेते हैं। इस वायरल वीडियो (Buffalo Viral Video) में भी एक शख्स के साथ ऐसा ही हुआ। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं भैंस को लेकर एक शख्स जा रहा होता है। अचानक वो भैंस के साथ मटरगश्ती करने की कोशिश करता है। जैसे ही शख्स उछल कर भैंस पर बैठने की कोशिश करता है, अचानक भैंस तेजी से आगे बढ़ने लगती है। परिणाम ये होता है कि शख्स का बैलेंस बिगड़ जाता है और वो सीधे नाले में जा पहुंचता है। तो पहले देखें ये मजेदार वीडियो...
भैंस वाले के साथ हो गया खेल...
वीडियो देखकर यकीनन आपकी हंसी भी छूट रही होगी। सोच रहे होंगे कि सच में शख्स का पोपट बन गया भाई। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'rolex._official' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 90 हजार लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा, 'गया भैंस वाला पानी में'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'और करो मस्ती'। कुछ ने लिखा, 'वीडियो देखकर दिन बन गया भाई'।
