Viral Video: साड़ी पहन जिम में भाभी ने उठा लिया इतना वजन, यूजर्स बोले - छपरियों के बस की बात नहीं

इंस्टाग्राम पर एक देसी भाभी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जिम में साड़ी पहनी हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने 140 किलो की डेडलिफ्ट भी की है, जो किसी अजूबे से कम नहीं है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भाभी ने किया 140 किलो डेडलिफ्ट
  • साड़ी पहन कर दिखाया ये कारनामा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Bhabhi Gym Video: जिम में जाकर एक्सरसाइज करना हर कोई चाहता है। लेकिन कई बार लोग अपने बिजी शेड्यूल के चलते भी जिम नहीं जा पाते। वहीं, कुछ लोग बिना जिम गए रह भी नहीं पाते। ऐसे में अधिकतर लोग जिम जाने के लिए जिम ड्रेस का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ भारतीय परिधान को आगे बढ़ाते हुए इंडियन ड्रेस में ही जिम पहुंच जाते हैं। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद आपको इस बात पर यकीन भी हो जाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक देसी भाभी जिम में कसरत करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने 140 किलो की डेडलिफ्ट भी मारी है, जो किसी आम इंसान के बस की बात है ही नहीं। वैसे देखा जाए तो आजकल कई छपरी जिम जाकर फोटो खिंचवाते हैं और वीडियो बनवाते हैं, उनके लिए ये वीडियो एक सबक है। यूजर्स भी महिला के स्टेमिना की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

End of Feed