वायरल न्यूज़

Optical Illusion: कुत्तों के झुंड में छिप गया है पड़ोसी का कुत्ता, एक पेट लवर ही पहचान पाएगा

Optical Illusion Puzzle Photo: ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें आपको कुत्तों की फौज नजर आ रही है। इस तस्वीर में एक पड़ोसी का कुत्ता आकर छिप गया है, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है।

Image

कुत्तों की फौज में से पड़ोसी का कुत्ता ढूंढने का चैलेंज

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में से ढूंढना है एक अनोखा कुत्ता
  • ढूंढने के लिए मिला 21 सेकंड

Optical Illusion Brain Test: इंटरनेट पर रोजाना कई सारी दिमाग हिलाने वाली तस्वीरें शेयर की जाती हैं। ऐसे में कुछ तस्वीरें तो आसानी से सॉल्व हो जाती हैं लेकिन कुछ को सॉल्व करने में दिन बीत जाता है। हाल ही में शेयर की गई ये तस्वीर भी कुछ ऐसी ही है, जिसे देखते ही आपके होश उड़ जाएंगे। इस तस्वीर में आपको कुत्तों की फौज नजर आएगी।

सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस तस्वीर में कुत्तों की फौज दिख रही है, जिसमें पड़ोस का एक कुत्ता आकर छिप गया है। कहा जा रहा है कि तस्वीर में छिपे अनोखे कुत्ते को खोजने में अब तक कई महारथी फेल हो चुके हैं। ऐसे में अगर आप भी इस तस्वीर को सॉल्व करने की सोच रहे हैं तो एक बार आप भी ट्राई करके देख लीजिए। अगर आप तस्वीर को सॉल्व कर लेते हैं तो आपको एक सच्चा पेट लवर माना जाएगा।

Optical Illusion Eye Test Solution

यहां छिपकर बैठा है पड़ोसी का कुत्ता

यहां छिपकर बैठा है पड़ोसी का कुत्ता

इस तस्वीर को सॉल्व करने में अब तक 99% लोग हार मान चुके हैं। ऐसे में अगर आप तस्वीर सॉल्व करने का दम रखते हैं तो हमें कमेंट कर बता सकते हैं। लेकिन अगर आप तस्वीर सॉल्व नहीं कर पा रहे हैं तो ऊपर दिए गए फोटो को ध्यान से देखिए, वहां आपको एक लाल रंग का सर्कल नजर आएगा, जहां आप पड़ोसी के छिपे हुए कुत्त को देख सकते हैं। इस अनोखे कुत्ते ने अपने गले में दूसरे रंग का लॉकेट पहन रखा है, जो आप लाल सर्कल में देख भी सकते हैं। तो आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article