वायरल न्यूज़

Eye Test: तस्वीर में छिपे हैं 9 चेहरे, अगर 7 भी ढूंढ पाए तो कहलाएंगे बीरबल से ज्यादा बुद्धिमान

Optical Illusion: हम आपके लिए आज एक बेहद अनोखी तस्वीर लेकर आए हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली यह तस्वीर जहां एक तरफ आपके दिमाग को परखेगी, वहीं आपके नजर का भी परीक्षण करेगी।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन का अनोखा चैलेंज वायरल
  • तस्वीर में छिपे हैं इंसानों के 9 चेहरे
  • 12 सेकंड में ढूंढकर निकालिए चेहरे

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर हर दिन आंखों को धोखा देने वाली कोई न कोई तस्वीर सामने आ ही जाती है। इसमें से कुछ तस्वीरें जहां आपकी नजरों को परखती हैं, वहीं कुछ तस्वीर आपके दिमाग का दही कर देती है। कई तस्वीरें ऐसी होती हैं, जिसमें नजरों के साथ-साथ अपने दिमाग को भी लगाना होता है। इसी क्रम में हम आपके लिए आज एक बेहद अनोखी तस्वीर लेकर आए हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली यह तस्वीर जहां एक तरफ आपके दिमाग को परखेगी, वहीं आपके नजर का भी परीक्षण करेगी।

बड़े-बड़े सूरमा भी चैलेंज नहीं कर पाए पूरा

बता दें कि इस तस्वीर में इंसानों के 9 चेहरे छिपे हुए हैं। आपको तस्वीर में से इन्हीं 9 चेहरों को ढूंढकर निकालना है। इस मजेदार काम के लिए आपको पूरे 12 सेकंड का समय दिया जाता है। अगर आप दिए गए 12 सेकंड में 9 में से 7 चेहरों को भी ढूंढ निकालते हैं तो आप बीरबल से भी तेज समझे जाएंगे। वहीं अगर आपने 9 के 9 चेहरों को ढूंढ निकाला तो आपको इस सदी का सबसे बड़ा चाणक्य माना जाएगा। बस आपको इन चेहरों को दिए गए समय के अंदर ही ढूंढकर निकालना है।

12 सेकंड में पूरा करना है चैलेंज

आपको इस तस्वीर में सबसे पहले पेड़-पौधे और झाड़ियां ही नजर आएंगी। बता दें कि इन पेड़-पौधों और झाड़ियों के बीच में से ही आपको 9 इंसानी चेहरों को ढूंढकर निकालने का काम पूरा करना है। अगर आपने बचपन में ट्रिकी सवाल हल किए होंगे और पजल गेम में हिस्सा लिया होगा तो यकीकन आपका दिमाग इतना तेज होगा कि आप इस चैलेंज को बड़ी आसानी से पूरा कर लेंगे। अगर आपको इस चैलेंज को पूरा करने में कठिनाई हो रही है तो आप अपने दोस्तों की भी मदद ले सकते हैं।

optical result (1)

यहां देखें सभी 9 चेहरे

इसके बाद भी अगर आप इस चैलेंज को पूरा करने में नाकाम हो रहे हैं तो आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। हम आपके लिए एक और तस्वीर डाल रहे हैं। आप इस तस्वीर में लाल रंग के निशान देखकर जान पाएंगे कि इंसानी चेहरे कहां-कहां छिपे हुए हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article