Woman Stunt Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं जो आपको हंसने पर मजबूर कर देते हैं। कभी कोई अपना फनी एक्ट दिखाकर लोगों को हंसाता है तो कभी कोई अपनी अतरंगी हरकतों की वीडियो बनाकर लाइक्स और व्यूज बटोरता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग जमकर पसंद कर रहे हैं। वीडियो एक भाभी से जुड़ा हुआ है।
भाभी का अमेजिंग स्टंट (इंस्टाग्राम)
साड़ी पहनकर भाभी ने किया अमेजिंग स्टंट
दरअसल, वीडियो में दिख रही महिला की उम्र उतनी ज्यादा नहीं है और महिला ने साड़ी पहना हुआ है। इस कारण यूजर्स ने महिला को भाभी का तमगा दिया है। वीडियो में आपको भाभी जिमनास्ट (Bhabhi Gymnast Video) की तरह हवा में उड़कर स्टंट (Bhabhi Stunt Video) करती दिखाई दे रही होंगी। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि भाभी साड़ी पहनकर एक स्कूटी पर खड़ी हुई हैं। देखते ही देखते वह स्कूटी से हवा में उल्टा उड़कर स्टंट करती हैं। देखें वीडियो-
वीडियो में सबसे मजेदार सीन यहीं देखने को मिलता है। दरअसल, भाभी स्टंट करते हुए जमीन पर खड़ी होना चाहती थी। लेकिन बैलेंस गड़बड़ाने की वजह से वह गिर जाती हैं। आप देख सकते हैं कि खड़े होने की बजाय वह बैठ जाती है। भाभी जब यह स्टंट कर रही होती हैं तभी एक लड़की अपनी स्कूटी लेकर आती है। वह भाभी को स्टंट करते हुए देखती है। इस दौरान लड़की की स्कूटी का नेमप्लेट परदे से ढका नजर आता है। जिसे देखकर दर्शक खूब हंसते है। इस अतरंगी वीडियो को देखकर लोगों ने भाभी के जबरदस्त स्टंट की जमकर सराहना की है। वीडियो को @shalugymnast नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'आंख बंद करके उड़ी पापा की परी।'
