वायरल न्यूज़

Optical Illusion: तस्वीर में छिपा है क्यूट सा जानवर, बता दिए तो समझे जाएंगे दुनिया के सबसे जीनियस इंसान

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 13, 2023, 04:55 PM IST

Optical Illusion: लोगों को यह कतई समझ नहीं आ रहा कि काली-सफेद लाइन के बीच जानवर कहां छिपा हुआ है। हालांकि, अगर आप एकाग्र होकर तस्वीर देखेंगे तो पक्का आपको जानवर नजर आ जाएगा। आपको बस अपने दिमाग का 100 परसेंट इस्तेमाल करना है।

Image

फोटो साभार- ट्विटर

KEY HIGHLIGHTS
  • अपने दिमाग का कीजिए 100 परसेंट इस्तेमाल
  • काली-सफेद धारियों के बीच छिपा है जानवर
  • क्यूट सा जानवर ढूंढने में लोगों की हालत हुई खराब

Optical Illusion: धरती पर बहुत सारे तेज दिमाग वाले इंसान मौजूद हैं। कई लोग अपने आपको तेज दिमाग वाला इंसान समझते तो हैं, लेकिन जब उन्हें अपने दिमाग की परीक्षा देनी होती है तब वह इसमें फेल हो जाते हैं। अगर आप भी अपने आपको दुनिया का सबसे जीनियस शख्स समझते हैं, तो हम आपके लिए एक तस्वीर (Optical Illusion Picture) लेकर आए हैं। इस तस्वीर में छिपी पहेली (Optical Illusion Puzzle) को हल करने में बड़े-बड़े होशियारों की होशियारी दांव पर आ जाएगी। इस तस्वीर को देखकर आप अपनी होशियारी पर ही शक करने लगेंगे।

तस्वीर में आपको ढूंढना है एक क्यूट सा जानवर

आपको बता दें कि ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में एक क्यूट सा जानवर छिपा हुआ है। जिसने भी इस जानवर की सही पहचान बता दी, उसके माथे पर दुनिया के सबसे जीनियस इंसान का टैग लगा दिया जाएगा। क्या आपमें इतनी हिम्मत है कि इस चैलेंज को स्वीकार कर पाएं। आपको तस्वीर में सफेद और काली धारियां दिखाई दे रही होंगी। इन्हीं धारियों के बीच कहीं न कहीं यह क्यूट सा जानवर छिपा हुआ है। हालांकि, इस तस्वीर को देख अच्छे-अच्छे सूरमाओं की हालत पतली हो गई है।

काफी जतन लगाने के बाद भी लोग हुए फेल

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि कई लोग दिन-रात यह तस्वीर देख रहे हैं, इसके बावजूद तस्वीर में छिपा जानवर ढूंढ पाने में असमर्थ हो रहे हैं। इसके साथ ही बहुत सारे लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को यह तस्वीर भेजकर उनके दिमाग की परीक्षा ले रहे हैं। इस तस्वीर में छिपे जानवर को ढूंढने में लोगों को काफी जतन लगाना पड़ रहा है। हालांकि, अगर आप एकाग्र होकर तस्वीर देखेंगे तो पक्का आपको जानवर नजर आ जाएगा। लोगों को यह कतई समझ नहीं आ रहा कि काली-सफेद लाइन के बीच जानवर कहां छिपा है।

आपको शायद पहली नजर में लगेगा कि हम आपको उल्लू बना रहे हैं। लेकिन यह तस्वीर एकदम ओरिजिनल है और सच में इसमें एक जानवर बना हुआ है। अगर आप अपने फोन को चेहरे से दूर रखेंगे तो आपको जानवर जरूर दिख जाएगा। आप फोटो को जूम आउट करके भी तस्वीर में छिपा जानवर देख पाएंगे। बता दें कि तस्वीर में बिल्ली छिपी हुई है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article