Video: ऐसी मेहनत और समर्पण को हमारा सलाम! ड्यूटी के दौरान बस में पढ़ाई करती दिखी महिला कंडक्टर

सोशल मीडिया पर एक महिला बस कंडक्टर का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि महिला बस कंडक्टर अपनी शिफ्ट के बीच ब्रेक टाइम में बस की सीट पर बैठकर, किताब के पन्ने पलट रही है। महिला को मेहनत से पढ़ाई करते देख लोग उसके हैसले को सलाम कर रहे हैं।

अक्सर लोग नौकरी के सामने अपने घुटने टेक देते हैं और अपने सपनों को भूलकर सिर्फ नौकरी करते हैं। लोगों का कहना होता है कि नौकरी के साथ कुछ भी करना मुश्किल है। कई बार लोग अपनी तेज रफ्तार जिंदगी, थकान और तनाव के कारण अपने सपनों को भूल ही जाते हैं। ऐसे में कभी-कभी हमें कुछ इस तरह के लोग भी मिलते हैं, जो अपने सपनों के लिए जीना और उस पर मेहनत करना सीखाते हैं। हाल में एक ऐसी ही महिला बस कंडक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां देखा जा सकता है कि महिला बस कंडक्टर अपनी नौकरी करने के साथ-साथ पूरी तन्मयता के साथ अपनी पढ़ाई भी कर रही है। ऐसे लोगों को देखकर हमें फिर से आगे बढ़ने की हिम्मत मिलती है।

बस में पढ़ाई करती महिला

बस में पढ़ाई करती महिला (Instagram/@signs__fromuniverse)

बस में पढ़ाई करती दिखी महिला कंडक्टर

यह प्रेरणादायक वायरल वीडियो Bengaluru का बताया जा रहा है। जहां आप वीडियो में देख सकते हैं कि एक महिला बस कंडक्टर अपनी ड्यूटी के बीच ब्रेक में बस की सीट पर बैठकर शांति से किताब पढ़ रही थी। चारों ओर शोर, भीड़ और थकान के माहौल के बीच वह महिला पूरे फोकस के साथ अपनी पढ़ाई में लगी हुई दिखी। महिला बस के अंदर पढ़ाई करते वक्त अपनी वर्दी में दिख रही है। इससे साफ पता चल रहा है कि वह या तो अपनी शिफ्ट में है या फिर अपनी शिफ्ट पूरी कर चुकी है। इसके बावजूद भी उसने आराम करने या मोबाइल देखने के बजाय किताब खोलना चुना और पढ़ाई करना शुरू कर दिया।

End of Feed